Home Breaking News IND vs AUS Pitch Report: ओवल की हरी पिच देख बल्लेबाजों में खौफ! सामने आई तस्वीरें, गेंदबाजों की होगी चांदी

IND vs AUS Pitch Report: ओवल की हरी पिच देख बल्लेबाजों में खौफ! सामने आई तस्वीरें, गेंदबाजों की होगी चांदी

0
IND vs AUS Pitch Report: ओवल की हरी पिच देख बल्लेबाजों में खौफ! सामने आई तस्वीरें, गेंदबाजों की होगी चांदी

[ad_1]

IND vs AUS Pitch Report India vs Australia wtc final oval green pitch rohit sharma reaction

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच बुधवार (सात जून) से शुरू हो रहा है। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है तो दूसरी ओर भारत पिछली बार खिताबी मुकाबले में हार गया था। उसे न्यूजीलैंड ने परास्त किया था। टीम इंडिया की नजर इस बार खिताब अपने नाम करने पर होगी। दोनों टीमें ओवल पहुंच गई हैं। तैयारियों के बीच पिच की पहली तस्वीर सामने आई है।

ओवल की पिच को देखकर बल्लेबाजों के अंदर खौफ बैठ गया होगा। वहीं, गेंदबाजों का मन खुश हो गया होगा। ओवल के पिच की जो पहली तस्वीर सामने आई है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है। दरअसल, पिच पर घास छोड़ी गई है। हरी पिच पर गेंदबाजों को फायदा होगा। वहीं, बल्लेबाजों को यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here