Home Breaking News IND vs AUS WTC Final: रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से बाहर होने का खतरा

IND vs AUS WTC Final: रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से बाहर होने का खतरा

0
IND vs AUS WTC Final: रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से बाहर होने का खतरा

[ad_1]

Rohit Sharma injured before IND vs AUS WTC Final indian captain may be forced to miss india vs australia clash

रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार (सात जून) से इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। मुकाबले से एक दिन पहले मंगलवार को टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। वह फाइनल से बाहर भी हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

रोहित शर्मा पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। तब जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। भारत को हार का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। विभिन्न पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में उन्हें टेप लगाते हुए देखा जा सकता है। हिट होने के बाद भारत के कप्तान ने अभ्यास छोड़ दिया और वह अभ्यास सत्र से बाहर हो गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here