[ad_1]

रविचंद्रन अश्विन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत बुधवार (सात जून) को इंग्लैंड ओवल में हुई। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित ने पिच और मौसम को देखकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पहले उतरने के लिए आमंत्रित किया। रोहित ने टॉस के दौरान बताया कि रविचंद्रन अश्विन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके इस फैसले से लाखों क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।
दरअसल, अश्विन मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं। इसके बावजूद उन्हें इस अहम मुकाबले से दूर रखा गया। अश्विन को बाहर रखना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं था। इस बात को टॉस के समय कप्तान रोहित ने भी स्वीकार किया। रोहित ने टॉस के समय कहा, ”परिस्थितियां और मौसम को देखकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरे हैं। स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं।”
[ad_2]
Source link