Home Sports इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल हुए मोईन अली, रिटायरमेंट से आए बाहर

इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल हुए मोईन अली, रिटायरमेंट से आए बाहर

0
इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल हुए मोईन अली, रिटायरमेंट से आए बाहर

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली 16 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला बदल लिया है। मोईन ने जैक लीच की जगह ली है, जो स्ट्रेस फ्रैक्च र की वजह से एशेज से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक बयान में कहा, वारविकशायर के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर मोइन अली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार 16 जून 2023 से एजबेस्टन में शुरू होने वाले पहले दो एशेज टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट प्रबंध निदेशक रॉब की कहने पर अपने फैसले को पलट दिया है।

इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, हम टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में इस सप्ताह की शुरूआत में मो (मोईन अली) के पास गए। मोईन टीम में शामिल होने और फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं। उनके विशाल अनुभव से हमारे एशेज अभियान को फायदा होगा।

ऑफ स्पिनर ने 64 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2,914 टेस्ट रन बनाए हैं और टेस्ट क्रिकेट में 195 विकेट अपने नाम किए हैं। वह 16 जून को एजबेस्टन में पहले टेस्ट के दौरान अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगे।

–आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 7 Jun 2023 1:06 PM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here