Home Breaking News Haryana: सूरजमुखी खरीद को लेकर प्रदर्शन तेज, कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज, समर्थन में आए बजरंग पूनिया

Haryana: सूरजमुखी खरीद को लेकर प्रदर्शन तेज, कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज, समर्थन में आए बजरंग पूनिया

0
Haryana: सूरजमुखी खरीद को लेकर प्रदर्शन तेज, कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज, समर्थन में आए बजरंग पूनिया

[ad_1]

Demonstration intensifies over sunflower purchase in Haryana, Lathicharge on farmers in Kurukshetra

किसानों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को शुरू हुआ किसानों का आंदोलन आज और भी तेज हो सकता है। जहां सुबह होते ही किसान सड़कों पर उतरना शुरू हो गए हैं तो वही अब क्षेत्र में आंदोलन की कमान किसान नेता राकेश टिकैत संभाल सकते हैं, संभावना जताई जा रही है कि वह करीब 11:00 बजे शाहबाद पहुंचेंगे।

यहां लगाया किसानों ने जाम

किसानों ने देर रात को ही गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी का किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में नेशनल हाईवे 152 डी जाम कर दिया था, जिसके रात करीब 12:00 से प्रशासन ने खुलवा दिया था। सुबह फिर किसान जाम लगाने को लेकर एकजुट होना शुरू हो गए हैं, यही नहीं शाहबाद के बराड़ा रोड पर गांव रावा के पास, सहा रोड गैलेक्सी संस्थान के पास, नलवी रोड गांव नलवी के पास और लाडवा रोड अनाज मंडी के पास जाम किया हुआ है।

रेलवे ट्रैक जाम कर सकते हैं किसान

संभावना जताई जा रही है कि आज किसान रेलवे ट्रैक भी जाम कर रखते हैं। किसानों को छुड़ाने की मांग को लेकर किसान सड़कों पर उतर सकते हैं। चर्चा है कि पहले बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी ताकि प्रशासन पर किसानों को छुड़ाने के लिए आंदोलन तेज किया जा सके। उधर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले को लेकर पुलिस ने देर रात ही 15 से अधिक नामजद के साथ करीब 700 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

किसानों के समर्थन बजरंग पूनिया का ट्वीट

पहलवानों के आंदोलन में खुलकर साथ दे रही भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों पर हुए लाठीचार्ज व उनकी गिरफ्तारी के बाद ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया भी समर्थन में आ गए हैं। बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। सूरजमुखी की सरकारी खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में जाम लगाए किसानों पर लाठीचार्ज करने के साथ ही किसान नेताओं की गिरफ्तारी भी की गई है। जिस लेकर प्रदेश भर में किसान यूनियन सदस्यों में रोष है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here