Home Breaking News US Shooting: अमेरिका में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, सात लोग घायल

US Shooting: अमेरिका में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, सात लोग घायल

0
US Shooting: अमेरिका में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, सात लोग घायल

[ad_1]

shooting at Virginia Commonwealth University in Richmond Virginia US

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के रिचमंड में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक हाई स्कूल स्नातक समारोह के बाद वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

रिचमंड के पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने मीडिया को बताया कि शूटिंग की घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस थिएटर में ग्रेजुएशन प्रोग्राम चल रहा था, वहां के अधिकारियों ने शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समय) बाहर गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को कोई खतरा नही है। हालांकि, अभी हिरासत में लिए गए संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने कहा कि ऐसी घटना कहीं नहीं होनी चाहिए।  हम इसमें शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here