Home Breaking News WTC Final: स्मिथ का भारत के खिलाफ नौवां शतक, जो रूट के इस रिकॉर्ड की बराबरी की; गावस्कर-कोहली को छोड़ा पीछे

WTC Final: स्मिथ का भारत के खिलाफ नौवां शतक, जो रूट के इस रिकॉर्ड की बराबरी की; गावस्कर-कोहली को छोड़ा पीछे

0
WTC Final: स्मिथ का भारत के खिलाफ नौवां शतक, जो रूट के इस रिकॉर्ड की बराबरी की; गावस्कर-कोहली को छोड़ा पीछे

[ad_1]

WTC Final Steve Smith scores ninth century against India equals joe Root record ind vs aus test oval

स्टीव स्मिथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में जारी है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका फैसला शुरुआती दो दिन तो गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाए। ट्रेविस हेड ने 163 रन बनाए। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेली।

स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने बाएं हाथ के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया। हेडन ने 30 शतक लगाए थे। अब कंगारू टीम के लिए स्मिथ से ज्यादा शतक स्टीव वॉ (32) और रिकी पोंटिंग (41) के हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here