Home Breaking News जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

0
जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी,  मुंबई पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

[ad_1]

Jackie Shroff wife Tiger Shroff mother Ayesha duped of 58 lakh rupees Mumbai police files cheating case

जैकी श्रॉफ- आयशा श्रॉफ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से 58 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एएनआई के अनुसार, आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर हुई दर्ज

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनसे 58 लाख रुपए की ठगी की गई। मुंबई पुलिस ने आरोपी एलन फर्नांडीज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एलन फर्नांडिस के रूप में पहचाने जाने वाले किकबॉक्सिंग एसोसिएशन फाइटर को टाइगर श्रॉफ की एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

अपने खाते में जमा किए पैसे

एमएमए मैट्रिक्स जिम टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा का है और दोनों वहां की सभी गतिविधियों को देख रहे थे। अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से कहा, ‘फर्नांडिस को 2018 में एमएमए मैट्रिक्स फर्म में निदेशक नियुक्त किया गया था। उस पर फर्म के माध्यम से भारत और विदेशों में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने और अपने व्यक्तिगत खाते में 58.53 लाख रुपये जमा करने का आरोप है।’

Mukesh Khanna: ‘मुस्लिमों से नफरत करना फैशन’ बयान पर भड़के मुकेश खन्ना, नसीरुद्दीन को लिया आड़े हाथों

इससे पहले भी आयशा के साथ हुई धोखाधड़ी

अधिकारी ने कहा कि आयशा श्रॉफ ने 3 मई को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फर्नांडिस पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह पहली बार नहीं है जब आयशा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले, उसने 2015 में धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों को लेकर अभिनेता साहिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। 

Pathaan: अब दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगा ‘पठान’, रूस समेत कई देशों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here