Home Sports पोंटिंग ने गिलक्रिस्‍ट से की तुलना लेकिन ‘गिली’के तेज शतकों से दूर हैं हेड

पोंटिंग ने गिलक्रिस्‍ट से की तुलना लेकिन ‘गिली’के तेज शतकों से दूर हैं हेड

0
पोंटिंग ने गिलक्रिस्‍ट से की तुलना लेकिन ‘गिली’के तेज शतकों से दूर हैं हेड

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) के पहले ही दिन भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर ट्रेविस हेड ने ऑस्‍ट्रेलिया की स्थिति मजबूत कर दी है.मैच में स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith)ने भी 95 रन की पारी खेली लेकिन ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का फोकस पूरी तरह हेड की नाबाद 146 रनों (156 गेंद, 22 चौके, एक छक्‍का)के इर्दगिर्द ही रहा. हेड की तेजबैटिंग के ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग भी कायल हो चुके हैं. उन्‍होंने हेड को ‘मौजूदा समय का एडम गिलक्रिस्‍ट’ बताया.

पोंटिंग ने कहा, “वह गिलक्रिस्ट के समान हैं.वह इस समय तो गिली से भी ज्‍यादा तेजी से रन बना रहा है.वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के क्‍वालिफिकेशन पीरियड में उसका स्‍ट्राइक रेट 81 का है, जो 500 से अधिक रन बनाने वालों में सर्वोच्‍च है.वैसे, हेड का टेस्‍ट का ओवरऑल स्‍ट्राइक रेट इस समय 61.82 का है.बुधवार को हेड ने WTC Final में पहला शतक बनाने की उपलब्धि भी हासिल की. उन्‍होंने यह शतक 106 गेंदों पर पूरा किया जिसमें 14 चौके और एक छक्‍का शामिल रहा.

छह बार 100 से कम गेंदों पर जड़ चुके शतक
ऑस्‍ट्रेलिया के एक अन्‍य पूर्व क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भी ट्रेविस हेड को गिलक्रिस्‍ट की तरह का बैटर बताया है. वैसे हेड की भले ही गिलक्रिस्‍ट से तुलना हो रही है लेकिन टेस्‍ट में तेज गति से शतक जमाने में वे फिलहाल ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर के आसपास भी नहीं हैं. टेस्‍ट में गिलक्रिस्‍ट छह बार 100 से कम गेंद पर शतक बना चुके हैं.ऑस्‍ट्रेलिया के लिए टेस्‍ट में सबसे तेज शतक गिली के नाम पर ही दर्ज है जो उन्‍होंने 2006 में इंग्‍लैंड के खिलाफ पर्थ में 57 गेंदों पर बनाया था.इसके अलावा वे दो बार 84 और एक-एक बार 86,91 और 94 गेंदों पर सैकड़ा जड़ चुके हैं. गिलक्रिस्‍ट ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 96 टेस्‍ट में 47.60 के औसत और 81.95 के स्‍ट्राइक रेट से 5570 रन बनाए थे.

हेड ने केवल एक बार 100 से कम गेंदों पर जड़ा सैकड़ा
दूसरी ओर हेड ने अपने अब तक के छह शतकों में से एक ही 100 से कम गेंदों पर पूरा किया है. इंग्‍लैंड के खिलाफ 2021 में ब्रिस्‍बेन में हुए टेस्‍ट में उन्‍होंने 85 गेंदों पर शतक जड़ा था. वैसे हो सकता है कि अब तक मात्र 36 टेस्‍ट खेले हेड से भविष्‍य में और तेज पारियां देखने को मिलें और वे कम गेंदों पर शतक जड़ने के मामले में भी गिली को टक्‍कर देने लगें.

Tags: Adam gilchrist, India vs Australia, Ricky ponting, Travis Head, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here