Home Breaking News राम-सीता बनेंगे रणबीर-आलिया और टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? पढ़ें फिल्मी खबरें

राम-सीता बनेंगे रणबीर-आलिया और टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? पढ़ें फिल्मी खबरें

0
राम-सीता बनेंगे रणबीर-आलिया और टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? पढ़ें फिल्मी खबरें

[ad_1]

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।



साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ देश के लोगों के बीच भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की प्रेम कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। लेकिन ‘गदर 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ के एक सीन की शूटिंग एक गुरुद्वारे के परिसर में किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Gadar 2: मुश्किलों में ‘गदर 2’, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म ने एक सीन की शूटिंग पर जताई आपत्ति


‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम चारू असोपा लंबे समय से अपने पति राजीव सेन से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और कई अन्य आरोप भी लगाए। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पिछले साल ही इस कपल ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा और कानूनी रास्ता अपनाते हुए तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी।

Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात


प्रभास की मेगाबजट फिल्म आदिपुरुष इस महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज से पहले ‘कार्तिकेय 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने ‘आदिपुरुष’ की 10 हजार टिकट खरीदे हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को तान्हाजी फेम ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

Adipurush: आदिपुरुष को मिला ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक


कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसी बीच कार्तिक को लेकर खबर आई है कि उन्होंने फिल्म निर्माता कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इस अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा की शूटिंग बुधवार को फिल्म सिटी, गोरेगांव के जोकर मैदान में शुरू हुई। मूवी को लेकर कई बड़े और अहम अपडेट सामने आए हैं। 

Kartik Aaryan: कबीर खान की अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू, कार्तिक आर्यन ने शानदार अंदाज में किया शुभारंभ


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here