Home Sports राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 10 मेडल

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 10 मेडल

0
राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 10 मेडल

[ad_1]

अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार का सीवान प्रतिभाओं की धरती रही है. यहां के खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत और शानदार खेल के दम पर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया है और कई पदक भी जीते हैं. इसी कड़ी में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए सीवान के 6 खिलाड़ियों ने 16वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 10 मेडल अपने नाम किए हैं. पदक जीतने वालों में पांच महिलाएं और एक पुरुष खिलाड़ी शामिल है.

सीवान की बेटियों ने बिहार टीम का किया नेतृत्व

16 वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश के देवांश में हुआ था. बिहार की तरफ से खेलने के लिए सीवान जिला की 5 महिला और एक पुरुष खिलाड़ी का चयन हुआ था. इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुकाबला करते हुए बिहार के सीवान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 10 मेडल जीते. खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, एक रजत और 4 कांस्य पदक जीत पर कब्जा जमाया.

बिहार रहा तीसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश के देवांश में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार ग्रेपलिंग टीम ने पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिसमें बिहार के खिलाड़ियों ने 35 स्वर्ण, 10 रजत और 22 कांस्य पदक जीते. बिहार की टीम ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, बंगाल, केरला, छत्तीसगढ सहित कई टीमों से मुकाबला किया. इस राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सीवान के प्रियेस तिवारी को राष्ट्रीय रेफरी और रोहित कुमार को बिहार ग्रेपलिंग टीम के कोच के लिए भारतीय ग्रेपलिंग संघ के डायरेक्टर बलविंदर सिह और देवांस के चेयरमैन ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रियेस तिवारी ने बताया कि यह गेम काफी बेहतर रहा. इसमें पूरे भारत से 23 राज्य के 850 खिलाड़यों ने हिस्सा लिया था. जिसमें बिहार की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Siwan news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here