Home Breaking News Air India: रूस में फंसे यात्रियों को लेने पहुंचा एयर इंडिया का दूसरा विमान, सैन फ्रैंसिस्को के लिए भरी उड़ान

Air India: रूस में फंसे यात्रियों को लेने पहुंचा एयर इंडिया का दूसरा विमान, सैन फ्रैंसिस्को के लिए भरी उड़ान

0
Air India: रूस में फंसे यात्रियों को लेने पहुंचा एयर इंडिया का दूसरा विमान, सैन फ्रैंसिस्को के लिए भरी उड़ान

[ad_1]

Air India Plane departs to San Francisco from Magadan Russia taking stranded passengers after Emergncy landing

एयर इंडिया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस में फंसे एयर इंडिया विमान के यात्री गुरुवार को एयरलाइन के एक दूसरे विमान के जरिए सैन फ्रैंसिस्को रवाना हो गए। गौरतलब है कि तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रैंसिस्को फ्लाइट को मंगलवार को रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद से 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य रूस में ही फंसे थे। एयर इंडिया ने इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुधवार को ही एक फेरी फ्लाइट रवाना कर दी थी। 

एयर इंडिया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई173डी मगदान से सैन फ्रैंसिस्कों के लिए आठ जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.27 बजे उड़ान भर चुकी है और इसके रात 12.15 तक सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर पहुंचने का अनुमान है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द रवाना करने के लिए एयर इंडिया ने सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त मदद रखी है ताकि यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों के क्लियरेंस से जुड़ी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। 

इसी ट्वीट में कहा गया कि सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर मौजूद टीम यात्रियों की हर तरह से मदद के लिए तैयार है। न सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए बल्कि उनके परिवहन की जरूरतों और इसके बाद हो सकने वाली मदद के लिए भी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here