[ad_1]
Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के बीच एक दिग्गज ने अपने बयान ने अचानक माहौल को गर्म कर दिया है. इस दिग्गज ने BCCI पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली के साथ गलत बर्ताव किया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए एक बड़ी बात कही है. जस्टिन लैंगर का कहना है कि BCCI ने अपने सबसे बेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ अन्याय किया है. जस्टिन लैंगर के मुताबिक अपने सबसे बड़े हथियार एग्रेशन के कारण विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शानदार कप्तानी कर रहे थे.
[ad_2]
Source link