Home Breaking News Punjab: पंजाब के राज्यपाल बोले- नशा भेज रहा है पाकिस्तान, सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए

Punjab: पंजाब के राज्यपाल बोले- नशा भेज रहा है पाकिस्तान, सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए

0
Punjab: पंजाब के राज्यपाल बोले- नशा भेज रहा है पाकिस्तान, सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए

[ad_1]

Punjab governor said surgical strike should be done on Pakistan for sending drugs

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए क्योंकि वह भारतीय क्षेत्र में ड्रग्स भेज रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने नशीली दवाओं की जब्ती और सीमा पार से भेजे जा रहे ड्रोन से निपटने पर पंजाब सरकार की प्रशंसा की। बता दें कि पंजाब के राज्यपाल सीमावर्ती जिलों के दो दिवसीय दौरे पर थे।

उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को किसी भी कीमत पर नशा करने से रोका जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान भारत के साथ शरारत कर रहा है तो उसके खिलाफ एक या दो सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए। पुरोहित ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, खुफिया ब्यूरो, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय पर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने पंजाब के बहादुर जवानों और किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनकी बदौलत ही देश के अनाज भंडार भरे हैं और इनकी मदद से राज्य को नशामुक्त करना है। 

सीधे नहीं लड़ सकता इसलिए छद्मयुद्ध छेड़ रहा पड़ोसी

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध छेड़ने पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। राज्यपाल ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकता है। उन्होंने भारत में नशीले पदार्थों और हथियारों को भेजने के लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की और इसका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार या उसकी सेना की संलिप्तता के बिना ड्रोन का इस्तेमाल संभव नहीं है। वे हमें अस्थिर करना चाहते हैं।

विलेज डिफेंस कमेटियां बनेंगी, 26 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित

राज्यपाल ने सिविल और पुलिस प्रशासन की मदद से छह सीमांत जिलों में भारत-पाकिस्तान सरहद के 10 किमी के दायरे में पड़ने वाले गांवों में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि बेहतरीन काम करने वाली कमेटी को अगले साल 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। 

इस तरह हर जिले में पहले नंबर पर आने वाले को पांच लाख, दूसरे नंबर पर आने वाले को दो लाख और तीसरे नंबर पर आने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने पठानकोट के सरहदी इलाके में ड्रोन इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम शुरू करने पर डीआईजी बार्डर रेंज नरिंदर भार्गव की सराहना की। इसे पूरे क्षेत्र में लागू करने का निर्देश दिया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here