Home Breaking News WTC Final: कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय शीर्ष क्रम ध्वस्त, दो महीने में तीन शतक लगाने वाले पुजारा भी फेल

WTC Final: कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय शीर्ष क्रम ध्वस्त, दो महीने में तीन शतक लगाने वाले पुजारा भी फेल

0
WTC Final: कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय शीर्ष क्रम ध्वस्त, दो महीने में तीन शतक लगाने वाले पुजारा भी फेल

[ad_1]

WTC Final Indian top order collapsed in icc knockout match rohit sharma shubman gill virat kohli pujara failed

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिसका डर था वही हुआ। एक और आईसीसी नॉकआउट मैच में भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फेल हो गया। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद से नॉकआउट मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन सुधरने के नाम नहीं ले रहा। कभी बल्लेबाज फेल होते हैं तो कभी गेंदबाज। इस बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में गेंदबाजों ने पहले जमकर रन लुटाए तो बाद में शीर्ष क्रम के चार अहम बल्लेबाज क्रीज पर आए और कुछ देर में वापस चले गए।

इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए। टीम इंडिया के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। गेंदबाजों के प्रदर्शन को ढकने की जिम्मेदारी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर थी, लेकिन वह खुद ही चारो खाने चित्त हो गए। जिस पिच पर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली वही पिच भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बन गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here