Home Sports डॉक्टर्स ने दी टेनिस छोड़ने की सलाह, फिर भी फाइनल में पहुंची महिला खिलाड़ी

डॉक्टर्स ने दी टेनिस छोड़ने की सलाह, फिर भी फाइनल में पहुंची महिला खिलाड़ी

0
डॉक्टर्स ने दी टेनिस छोड़ने की सलाह, फिर भी फाइनल में पहुंची महिला खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कैरोलिना मुचोवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची
चोट के कारण डॉक्टर्स ने टेनिस छोड़ने की दी थी सलाह

नई दिल्ली. फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा ने एरिना सबालेंका को हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई. कैरोलिना के लिए यह बेहद ही खास उपलब्धि है कि वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी. बता दें कि कैरोलिना लंबे वक्त तक चोट से जूझती रही हैं, इसके बावजूद उन्होंने ये कारनामा किया है.

कैरोलिना सिर्फ पैर के चोट से ही नहीं बल्कि घुटने और एब्डोमिनल की चोट से भी परेशान रहीं. कैरोलिना मुचोवा ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी लाइफ में ऐसे कई मोमेंट आए, जब ऐसा लग रहा था कि लगातार एक इंजरी से दूसरे इंजरी के कारण मैं पूरी टूट चुकी हूं. मैंने पिछले साल वाला ऑस्ट्रेलियन ओपन मिस किया था. तब मैं बहुत खराब हालत में थी. मैं वापसी के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही थी.”

कैरोलिना आगे बोलीं, “कुछ डॉक्टरों ने मुझसे कहा था कि मैं अब स्पोर्ट्स में दोबारा नहीं जा सकती हूं. लेकिन मैंने धैर्य बनाए रखा. मैं काफी पॉजिटिव थी. मैंने यह सोच रखा था कि मैं किसी भी तरह से वापसी जरूर करूंगी. जो भी एक्सरसाइज की जरूरत होगी मैं वो सब करूंगी. मेरी लाइफ में हमेशा से उतार- चढ़ाव होता आया है. लेकिन मैं अब अपने जीवन की शिखर पर हूं.”

जब सौरव गांगुली का सामना भूत से हुआ, डर के मारे हालत हो गई थी पस्त, रॉबिन से मांगी थी मदद

बता दें कि मुचोवा साल 2021 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. फिलहाल उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 43 है.

मुचोवा ने फाइनल को लेकर कहा,” आप नहीं जानते हो कि मैं जीतूंगी या हारूंगी. लेकिन मुझे यह मालूम है कि मेरे पास जीतने का एक शानदार मौका है. मैंने कई बड़े प्लेयर्स को हराया है और यही मेरे कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है.” फाइनल में कैरोलिना की टक्करक इगा स्वियाटेक से होगी.

Tags: French Open, French Open Tennis Grandslam Tournament

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here