[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली को WTC Final में आउट होने के बाद ट्रोल किया जा रहा
एक वायरल तस्वीर के बाद कोहली ट्रोल्स का हो गए शिकार
नई दिल्ली. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सस्ते में आउट हो गए. कोहली सिर्फ 14 रन ही बना सके. किसी भी बल्लेबाज का आउट होना क्रिकेट का हिस्सा है. पर कोहली आउट होने के बाद जब पवेलियन लौटे और उसके कुछ मिनटों पर बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. फैंस को कोहली की हरकत इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को जमकर कोसा. आखिर कोहली की उस तस्वीर में ऐसा क्या था? हमेशा फैंस जिसे अपने सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं, उसने ऐसा क्या कर दिखा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा और सचिन तेंदुलकर से तुलना होने लगी.
विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी में आउट होने के बाद जब पवेलियन में लौटे तो उसके कुछ मिनट बाद ही वो खाना खाते नजर आए. इससे भी शायद ही किसी को नाराजगी होगी. विराट को सोशल मीडिया पर इसलिए कोसा जा रहा है कि क्योंकि वायरल फोटो में उनके चेहरे पर विकेट गंवाने की कोई दर्द नहीं दिखा. वो खाना खाते वक्त पास में खड़े ईशान किशन और शुभमन गिल से हंस-हंसकर बात करते नजर आए. बस इसी पर फैंस ने उन्हें आईना दिखाने लगे और सचिन तेंदुलकर के पुराने बयान का जिक्र शुरू हो गया.



कोहली ट्विटर पर हो रहे ट्रोल
एक तो विराट टेस्ट की विश्व चैंपियनशिप में 14 रन पर आउट हो गए. उसे तो फैंस ने जैसे-जैसे बर्दाश्त कर लिया. पर इसके बाद उनका खाना खाते हुए जो तस्वीर सामने आई, उसने सोशल मीडिया यूजर्स की भावनाएं आहत हो गईं.

2 साल…8 शतक के बाद एक झटके में खेल खत्म, पार्ट टाइम गेंदबाज के आगे गिरी ‘दीवार’, अब दांव पर करियर!
सचिन का पुराना बयान हो रहा वायरल
कोहली के इस फोटो के बाद सचिन तेंदुलकर का वो बयान वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कैसे 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल में आउट होने के बाद उन्होंने 3 दिन तक खाना नहीं खाया था. एक यूजर ने सचिन का ये पोस्ट शेयर किया था.

अब कोहली के पास दूसरी पारी में मौका होग कि वो बड़ी पारी खेल उन फैंस का दिल जीत लें, जिन्होंने उन्हें किंग कोहली बनाया है.
.
Tags: India vs Australia, Sachin tendulkar, Virat Kohli, World Test Championship Final, WTC
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 12:46 IST
[ad_2]
Source link