[ad_1]
हाइलाइट्स
अजिंक्य रहाणे की शान से हुई रॉयल क्लब में एंट्री
भारत के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा
नई दिल्ली. द ओवल में अंजिक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) का बल्ला जमकर चल रहा है. वह भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 122 गेंद में 89 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं. स्टार बल्लेबाज ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की है. वह देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5000 हजार रन बनाने वाले खास क्लब में शामिल हो गए हैं. अंजिक्या रहाणे से पहले देश के लिए इस खास उपलब्धि को केवल 12 बल्लेबाजों ने अपने नाम किया था. इस लिस्ट में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है. रहाणे भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5000 हजार से अधिक रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज हैं.
13वें टेस्ट शतक के करीब रहाणे:
अंजिक्या रहाणे अपने 13वें टेस्ट शतक के बेहद करीब हैं. लंच के बाद अगर उनके बल्ले से 11 रन और निकलते हैं तो वह इस खास उपलब्धि को भी प्राप्त कर लेंगे. फिलहाल वह अपनी टीम के लिए 122 गेंद में 72.95 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके एवं एक बेहतरीन छक्का निकला है.
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: क्वॉलिफायर मुकाबलों के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, धोनी के साथी को मिली टीम में जगह
भारत के लिए टेस्ट में 5000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:
सचिन तेंदुलकर (15921)
राहुल द्रविड़ (13265)
सुनील गावस्कर (10122)
वीवीएस लक्ष्मण (8781)
वीरेंद्र सहवाग (8503)
विराट कोहली (8430)
सौरव गांगुली (7212)
चेतेश्वर पुजारा (7168)
दिलीप वेंगसरकर (6868)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215)
गुंडप्पा विश्वनाथ (6080)
कपिल देव (5248)
अंजिक्या रहाणे (5011*)
.
Tags: Ajinkya Rahane, India vs Australia, World Test Championship Final, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 17:50 IST
[ad_2]
Source link