Home Sports रहाणे क्या टीम इंडिया को बचा सकेंगे? शतक के करीब पहुंचे, शार्दुल भी जमे

रहाणे क्या टीम इंडिया को बचा सकेंगे? शतक के करीब पहुंचे, शार्दुल भी जमे

0
रहाणे क्या टीम इंडिया को बचा सकेंगे? शतक के करीब पहुंचे, शार्दुल भी जमे

[ad_1]

नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को संकट से निकालने की कोशिश शुरू कर दी है. रहाणे मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच तक 89 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं. शार्दुल ठाकुर भी 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं. भारतीय टीम अभी भी 209 रन से पीछे है. तीसरे दिन भारत ने 5 विकेट पर 151 रन से आगे शुरू किया.

द ओवल मैदान में खेले जा रहे फाइनल मैच के तीसरे दिन का पहला ओवर स्कॉट बोलैंड ने फेंका. पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने एक रन लिया. दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बैटर केएस भरत बोल्ड हो गए. भरत 15 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह टीम का स्कोर 6 विकेट पर 152 रन हो गया. ऐसे में लगा कि टीम जल्द सिमट जाएगी. पैट कमिंस की लगातार 2 गेंद शार्दुल ठाकुर के हाथ पर लगी और दोनों ही बार फीजियो को मैदान पर आना पड़ा, लेकिन शार्दुल कहां हार मानने वाले थे.

शतकीय साझेदारी की
अजिंक्य रहाणे ने शार्दुल ठाकुर के साथ नाबाद शतकीय साझेदारी करके फॉलोऑन लगभग बचा लिया है. टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए 270 रन बनाने हैं. यानी टीम सिर्फ 10 रन दूर है. रहाणे ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया. वे अब तक 122 गेंद खेल चुके हैं. 11 चौके और एक छक्का लगाया है. वहीं शार्दुल ठाकुर ने 83 गेंद पर 36 रन बनाए हैं. 4 चौके लगाए हैं. ऑलराउंडर शार्दुल का यह 9वां टेस्ट में वे अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. 2 अर्धशतक इंग्लैंड में तो एक अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया में लगाया है.

टीम से हुआ बाहर, BCCI ने फिर कॉन्ट्रैक्ट छीना, अचानक एंट्री और अब WTC Final में कंगारुओं से लड़ रहा

मैच में अभी भी 2 से अधिक दिन का खेल बाकी है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त कम से कम करना चाहेंगे.

Tags: Ajinkya Rahane, India vs Australia, Team india, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here