Home Sports 4 पेसर्स की जरूरत नहीं थीं, टेस्ट का चौथा और 5वां दिन भी… भज्जी तिलमिलाए

4 पेसर्स की जरूरत नहीं थीं, टेस्ट का चौथा और 5वां दिन भी… भज्जी तिलमिलाए

0
4 पेसर्स  की जरूरत नहीं थीं, टेस्ट का चौथा और 5वां दिन भी… भज्जी तिलमिलाए

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरभजन ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल
डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की हालत खराब

नई दिल्ली. दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने लंदन के द ओवल में जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाए हैं. भज्जी ने प्लेइंग इलेवन में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) को शामिल करने की वकालत की है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं है. भज्जी के अलावा कई दिग्गज भी भारत के इस प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठा चुके हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 4 तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को मौका दिया है. पहली पारी में जडेजा सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर सके.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हरभजन ने कहा, ‘ मैच 5 दिन का है तो पांच दिन के हालात देखकर गेंदबाजों को चुनना होता है. अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और चार तेज गेंदबाजों की जरूरत नहीं थी. चौथा और पांचवां दिन भी पहले दिन की तरह महत्वपूर्ण होता है और यह अहम है कि उन दिनों में आप कैसे खेलते हैं.’

यह भी पढ़ें:‘बच्चे पर अकेले मां का हक नहीं होता …’ आयशा मुखर्जी बेटे को भारत लेकर आएंगी या शिखर धवन जाएंगे ऑस्ट्रेलिया?

WTC Final Day 2 Review: रोहित-विराट ने तोड़ा दिल… बड़े मैच में भारतीय सूरमा फेल, दूसरे दिन भारत पर हावी रहा ऑस्ट्रेलिया

लेफ्ट हैंडर बैटर्स के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए. उसकी ओर से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े थे. जिस पिच पर कंगारू बैटर्स ने शतक जड़े वहां भारतीय धुरंधर एक एक रन के लिए तरसते नजर आए. टीम इंडिया को पहली पारी में अश्विन की कमी खली. जिनका लेफ्ट हैंडर बैटर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड है. इस समय कंगारू टीम में कई लेफ्ट हैंडर बैटर्स मौजूद हैं.

‘मौजूदा टीम इंडिया में निर्भीकता की कमी’
बकौल हरभजन,‘शायद प्रबंधन ने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा और चार स्पिनरों को उतारा. अगर मोहम्मद सिराज या मोहम्मद शमी जैसा कोई बाहर बैठ रहा होता तब चार तेज गेंदबाजों को उतारना समझ में आता. अश्विन को उतारना और चार तेज गेंदबाजों की बजाय दो स्पिनरों को लेकर खेलना सही होता.’हरभजन का मानना है कि मौजूदा टीम ने वह निर्भीकता नहीं दिखाई जो आईसीसी खिताब जीतने के लिए चाहिए होती है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने का फैसला सही नही था. भज्जी ने भारतीय खिलाड़ियों को नतीजे की चिंता किए बिना खेलने की सलाह दी है.

Tags: Harbhajan singh, R ashwin, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here