[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में ‘छात्रों के साथ संवाद’ कार्यक्रम में बोलते एस जयशंकर।
– फोटो : PTI
विस्तार
पिछले नौ साल में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नाम “संपर्क से समर्थन” है। इसी अभियान के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली क्षेत्र में कई जगहों पर डॉक्टरों, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और युवाओं सहित नागरिकों के साथ बातचीत की।
युवाओं को भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देना होगा: जयशंकर
जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि नया संसद भवन राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत की प्रगति की गाथा में महत्वपूर्ण योगदान देना होगा, उन्हें देश के आर्थिक विकास में भाग लेना होगा और राजनीति में स्वच्छ बदलाव लाने में सहयोग करना होगा।
इसके अलावा, विदेश मंत्री ने सर्वोदय एंक्लेव में प्रसिद्ध हार्ट सर्जन विवेक कुमार द्वारा आयोजित एक बैठक में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। जयशंकर ने नव-निर्मित संसद भवन और पुनर्विकसित प्रगति मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों ही राष्ट्रीय विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।
[ad_2]
Source link