Home Breaking News Donald Trump: एक और मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखने के मामले में चलेगा मुकदमा

Donald Trump: एक और मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखने के मामले में चलेगा मुकदमा

0
Donald Trump: एक और मामले में फंसे डोनाल्ड  ट्रंप, गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखने के मामले में चलेगा मुकदमा

[ad_1]

donald trump face criminal charge in classified documents handling case usa

डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलेगा। ट्रंप पर आरोप है कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद भी ट्रंप ने सैंकड़ों गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखा। साथ ही गलत बयानबाजी भी की। जांच एजेंसियों ने ट्रंप के खिलाफ सात केंद्रीय आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। 

ट्रंप ने की पुष्टि

डोनाल्ड  ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि उन्हें मियामी संघीय अदालत में मंगलवार को पेश होने के लिए समन मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल आर्काइव ने ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद उनसे और उनकी टीम से राष्ट्रपति रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेज लौटाने की मांग की थी। हालांकि कई महीने बाद करीब 200 गोपनीय दस्तावेज लौटाए गए। 

ट्रंप ने खुद को बताया बेगुनाह

वहीं उनके खिलाफ नए मामले दर्ज होने के बाद ट्रंप ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ‘उन्होंने कभी नहीं सोचा था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के साथ कभी ऐसी चीजें भी होंगी! जिस व्यक्ति को अभी तक के सभी राष्ट्रपतियों के मुकाबले सबसे ज्यादा वोट मिले और अभी भी मौजूदा राष्ट्रपति के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय है, उसके साथ ऐसा हो रहा है। मैं बेगुनाह हूं।’

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here