[ad_1]

सुरक्षा में तैनात जवान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर पुलिस ने कुकी छात्र संगठन (KSO) के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुकी छात्र संगठन पर आरोप है कि उसने फर्जी खबर छापकर सेना और सुरक्षाबलों को बदनाम करने की साजिश रची और साथ ही कुकी विद्रोहियों की मदद की। इंफाल पश्चिम पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि कुकी छात्र संगठन पर आरोप है कि उसने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह चौंकाने वाला है कि भारतीय सेना के मैती अधिकारियों ने कई मौकों पर साजिशकर्ताओं का साथ दिया।
कुकी छात्र संगठन पर लगे ये आरोप
एफआईआर में कहा गया है कि कुकी छात्र संगठन ने पुलिस फोर्स, सेना और खासकर बीएसएफ की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। साथ ही सुरक्षाबलों के परिजनों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला गया। जो सुरक्षाकर्मी देश की सेवा कर रहे हैं, उन्हें कर्तव्य निभाने से रोकने की कोशिश हुई। इससे पहले भारतीय सेना की स्पीयर कॉर्प्स ने भी एक ट्वीट कर लिखा था कि ‘भारतीय सेना की सभी रैंक जाति, नस्ल और लैंगिक भेदभाव से परे हैं। यह सभी के लिए निष्पक्ष हैं और किसी से डरते नहीं हैं।’
यूट्यूब चैनल के खिलाफ भी दर्ज हुई एफआईआर
एक यूट्यूब चैनल पॉकेट टीवी नेटवर्क के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल इस यूट्यूब चैनल ने मणिपुर के सीएम और एक संगठन अरंबई तेंगोल के बीच संबंध होने की फर्जी खबर चलाई थी। मणिपुर सरकार ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के जरिए फर्जी खबरें ना फैलाई जाएं। मणिपुर सरकार ने फर्जी खबरें फैलाने को देशद्रोह के बराबर माना है।
[ad_2]
Source link