Home Breaking News Politics: ‘विदेश जाकर अपने देश की बुराई करना नहीं देता शोभा’, शाह ने राहुल की US यात्रा पर साधा निशाना

Politics: ‘विदेश जाकर अपने देश की बुराई करना नहीं देता शोभा’, शाह ने राहुल की US यात्रा पर साधा निशाना

0
Politics: ‘विदेश जाकर अपने देश की बुराई करना नहीं देता शोभा’, शाह ने राहुल की US यात्रा पर साधा निशाना

[ad_1]

Doesn't suit any leader to criticise own country abroad, people are watching: Shah targets Rahul

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका गए हुए थे। वहां उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला था कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा किसी भी नेता को शोभा नहीं देता कि वह विदेश में जाकर अपने देश को नीचा दिखाए। राहुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं। 

केंद्रीय मंत्री गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर कस्बे में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाल की अमरीका यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचना का जिक्र किया। उन्होंने राहुल को अपने पूर्वजों से सीख लेने की सलाह दी।

शाह ने कहा कि किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारत के भीतर देश की राजनीति पर चर्चा करनी चाहिए न कि विदेश जाकर। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के नेता को विदेश जाकर देश की राजनीति पर चर्चा करना और देश की निंदा करना शोभा नहीं देता है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस राहुल बाबा को याद रखें।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here