Home Breaking News Supreme Court: गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत का गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार

Supreme Court: गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत का गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार

0
Supreme Court: गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत का गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार

[ad_1]

gangster sanjeev jeeva wife payal maheshwari movers supreme court denied arrest by police supreme court

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। बता दें कि पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जीवा की तेरहवीं तक पुलिस कार्रवाई से राहत देने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। 

गुरुवार को हुआ संजीव जीवा का अंतिम संस्कार

बता दें कि जेल में बंद गैगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 जून को संजीव जीवा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव की पत्नी पायल ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पायल ने मांग की थी कि जब वह अंतिम संस्कार में शामिल हो तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई ना करे। साथ ही पायल ने ये भी मांग की थी कि जीवा की तेरहवीं तक उसे गिरफ्तारी से राहत दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। 

कोर्ट ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की, जबकि जीवा का अंतिम संस्कार गुरुवार यानी 8 जून को ही कर दिया गया। जीवा की पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई और उसके बेटे ने मुखाग्नि दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने पायल माहेश्वरी को यह सुनिश्चित किया था कि अंतिम संस्कार के दौरान उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि इसके बावजूद पायल अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here