Home Breaking News Wrestlers Protest: ‘प्रदर्शन में पहलवानों ने नहीं बोली अभद्र भाषा’, कोर्ट में पुलिस ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Wrestlers Protest: ‘प्रदर्शन में पहलवानों ने नहीं बोली अभद्र भाषा’, कोर्ट में पुलिस ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

0
Wrestlers Protest: ‘प्रदर्शन में पहलवानों ने नहीं बोली अभद्र भाषा’, कोर्ट में पुलिस ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

[ad_1]

Delhi Police filed a status report in court says wrestlers did not speak abusive language in demonstration

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करते हुए पहलवानों को क्लीनचिट दी है। पुलिस ने अदालत को बताया गया कि पहलवानों ने धरने में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। अदालत ने अब इस मामले को सात जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इस दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में बम बम महाराज ने एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया देश को बदनाम कर रहे हैं। पहलवानों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

इस मामले पर अदालत ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। अब दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में पहलवानों को क्लीन चिट मिली है। दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि जंतर मंतर पर जो भाषण और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था वो अज्ञान सिख प्रदर्शनकारियों ने किया था। पहलवानों ने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया था। पहलवान नारे लगाते नहीं दिख रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ की गई शिकायत को बंद करने का अनुरोध किया है। अब इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट सात जुलाई को सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच मीटिंग हुई थी। बैठक में खिलाड़ियों ने मांग की थी कि उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा चाहिए। साथ ही सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 15 जून तक का समय दिया है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here