[ad_1]

रहाणे और शार्दुल को नो बॉल ने जीवनदान दिया था
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। कंगारुओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 469 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत ने अपनी पहली पारी में एक वक्त 71 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। ये चार विकेट टीम इंडिया के उन चार खिलाड़ियों के थे, जिन पर टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी थी- कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली। हालांकि, ये चारों फेल रहे और पूरी जिम्मेदारी कई महीनों बाद टीम में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के कंधों पर आ टिकी। जडेजा तो 48 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रहाणे मैदान पर जमे रहे। उन्हें शार्दुल ठाकुर का सहारा मिला। इस दौरान दोनों को किस्मत का भी सहारा मिला।
[ad_2]
Source link