Home Sports WTC Final में फॉलोऑन! क्या भारत आज बनायेगा ऐसा रेकॉर्ड, जिसका गम कभी खत्म…

WTC Final में फॉलोऑन! क्या भारत आज बनायेगा ऐसा रेकॉर्ड, जिसका गम कभी खत्म…

0
WTC Final में फॉलोऑन! क्या भारत आज बनायेगा ऐसा रेकॉर्ड, जिसका गम कभी खत्म…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार दूसरे फाइनल में खराब स्थिति में है. पहले सीजन के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. दूसरे सीजन में भी टीम रोहित शर्मा की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया से मुकालबा खेल रही है. मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने पहली पारी में 151 पर ही 5 विकेट खो दिए थे. उसे फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 119 रन की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन शतक ठोका. यानी भारत पहली पारी के आधार पर अभी भी 318 रन से पीछे है. अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर डटे हुए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह दूसरा ही सीजन है. अब तक किसी टीम ने फाइनल में फॉलोऑन नहीं खेला है. ऐसे में टीम इस खराब रिकॉर्ड से बचना चाहेगी. टीम इंडिया 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी. टीम टूर्नामेंट के नजदीक आकर चोकर साबित हो रही है. पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो टीम को सेमीफाइनल इंग्लैंड से 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी. दूसरी ओर पाकिस्तान ने खराब शुरुआत के बाद भी फाइनल तक का सफर तय किया था.

3 फाइनल हार चुकी है टीम
भारतीय टीम ने अंतिम बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बाद टीम 3 फाइनल गंवा चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो 2014 में भारत को फाइनल में श्रीलंका से हार मिली. 2016 में टीम सेमीफाइनल से बाहर हुई. 2021 में राउंड-2 से तो 2022 में सेमीफाइनल में हार मिली. वनडे वर्ल्ड कप की बात करें, तो टीम 2015 और 2019 दोनों ही बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन की बात करें, तो 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी.

रोहित और द्रविड़ की कड़ी परीक्षा
रोहित शर्मा की भी बतौर कप्तान परीक्षा है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 खिताब दिलाने के बाद उनकी काफी तारीफ हुई. इसके बाद उन्हें पिछले साल तीनों फॉर्मेट की कमान मिली. उन्हीं की अगुआई में टीम 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उतरी और फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. कोच राहुल द्रविड़ भी अब तक भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. इससे पहले बतौर कोच रवि शास्त्री और बतौर कप्तान विराट कोहली की भी इसलिए आलोचना होती थी कि वे आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके. कोहली की कप्तानी में टीम ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती. इसके अलावा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में भी कमाल का प्रदर्शन किया.

team india fans

भारतीय फैंस को अब तक निराशा ही हाथ लगी है. (AP)

Blunder Of The Day: शुभमन गिल-पुजारा WTC Final में खा गए गच्चा, दोनों के उड़े स्टंप, नहीं लगी हवा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की बात करें, तो मैच में अभी 3 दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में रिजल्ट का निकलना लगभग तय है. चौथे दिन बारिश की आशंका है. लेकिन आईसीसी ने मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है. यानी अगर पूरे 5 दिन का खेल बारिश के कारण नहीं होता है तो छठे दिन का उपयोग किया जाएगा. पहले सीजन का रिजल्ट भी छठे दिन ही आया था. News18 के पाठक अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं.

Tags: Australia, India vs Australia, Team india, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here