[ad_1]
नई दिल्ली. WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम इंडिया (India vs Australia)खस्ता हाल है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 469 रनों के जवाब में भारतीय बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आ रही है. मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर 151 रन था. फॉलोआन बचाने के लिए टीम को अभी भी 119 रन की और जरूरत है.
ऑस्ट्रेलियाई स्कोर के जवाब में टीम इंडिया ने 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गंवा दिए गए थे. इस समय फैंस की निगाहें पूरी तरह विराट कोहली (Virat Kohli)पर केंद्रित हो गई थीं. इस भरोसे का कारण यह भी था कि विराट पिछले कुछ समय जोरदार फॉर्म में हैं और हाल ही में आईपीएल-2023 में रनों का अंबार लगाकर लौट हैं.
मिचेल स्टॉर्क के शिकार बन गए किंग कोहली
बहरहाल,यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी और विराट भी मिचेल स्टॉर्क की गेंद के शिकार बन गए. स्लिप में उनका ओवरहेड कैच स्मिथ ने खूबसूरती से पकड़ते भी भारतीय फैंस को स्तब्ध कर दिया.बाएं हाथ के पेसर स्टार्क की यह गेंद ऑफ स्टंप को छोड़ते हुए बाहर निकली जिसे कोहली ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से और ग्लब्ज को छूते स्लिप में गई जहां स्मिथ ने उछलकर बेहतरीन कैच लपका. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विश्लेषण करते हुए बताया कि विराट के लिए यह गेंद क्यों घातक साबित हुई?
फ्रंटफुट पर ‘कमिटेड’ थे विराट
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए ‘सनी’ ने कहा,’टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में अधिकतम दो बाउंसर की ही इजाजत है, ऐसे में ज्यादातर बैटर फ्रंटफुट पर खेलते हैं. इस कारण वे बैकफुट पर शिफ्ट कर खुद को वह अतिरिक्त यार्ड नहीं दे पाते जहां आप कलाई को नीचे गिराकर गेंद को जाने दे पाएं .’गावस्कर ने कहा, ‘बेशक यह मुश्किल गेंद थीं क्योंकि विराट फ्रंटफुट पर ‘कमिटेड’ थे. फ्रंटफुट पर उनका वजन केंद्रित था, इस कारण वे अंतिम क्षणों में अपने बैट को गेंद की लाइन से नहीं हटा पाए.बैकफुट पर होने की स्थिति वे इस तरह की गेंद को खेल सकते थे क्येांकि इस स्थिति में उन्हें यह निर्णय करने कुछ अतिरिक्त समय मिल जाता कि गेंद को छोड़े या खेलें.’
मैच के दूसरे दिन की समाप्ति पर अजिंक्य रहाणे 29 और विकेटकीपर श्रीकर भरत 4 रन बनाकर क्रीज पर थे. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रनों का विशाल स्कोर बनाया था जिसमें ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (121) के शतक शामिल थे. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार और शारदुल ठाकुर व शमी ने दो-दो विकेट लिए.
.
Tags: India vs Australia, Mitchell Starc, Sunil gavaskar, Virat Kohli, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 16:10 IST
[ad_2]
Source link