Home Sports आखिरी 2 दिन हो सकती है बारिश, रिजर्व-डे तो है, पर कब और कैसे होगा इस्तेमाल?

आखिरी 2 दिन हो सकती है बारिश, रिजर्व-डे तो है, पर कब और कैसे होगा इस्तेमाल?

0
आखिरी 2 दिन हो सकती है बारिश, रिजर्व-डे तो है, पर कब और कैसे होगा इस्तेमाल?

[ad_1]

हाइलाइट्स

WTC Final के आखिरी दो दिन मौसम बन सकता है विलेन
कैसे और किस कंडीशन में होगा रिजर्व-डे का इस्तेमाल?

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जैसी उम्मीद थी. अब तक वो पूरी होती दिखी हैं. गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी अपनी काबिलियत दिखाई है. साथ ही इंग्लैंड में अक्सर विलेन बनने वाला मौसम भी कम से कम फाइनल के तीन दिन तो पूरी तरह मेहरबान रखा. धूप खिली होने की वजह से तीनों दिन पूरा खेल हुआ. फैंस इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते. लेकिन, आखिरी दो दिन यानी शनिवार और रविवार को मौसम की बेरुखी खेल बिगाड़ सकती है. WTC Final के चौथे और 5वें दिन बारिश की आशंका जताई गई है. अगर ऐसा होता है तो मैच में खलल पड़ सकता है.

इसे देखते हुए ही आईसीसी ने WTC Final के लिए एक दिन रिजर्व डे (12 जून) के तौर पर रखा है. वैसे भी इंग्लैंड में कब मौसम बदल जाए, कहा नहीं जा सकता है. जून से सितंबर को भले ही इंग्लिश समर कहा जाता है. पर इस दौरान भी बारिश होती रहती है और कई बार इसी वजह से इंग्लैंड में अहम मुकाबलों के नतीजे प्रभावित हुए हैं.

अब स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन दोपहर के बाद बारिश हो सकती है और 5वें दिन भी इसकी आशंका है. अब बारिश का दौर कितना लंबा चलेगा और मैच पर इसका क्या असर होगा. ये तो कहना मुश्किल है. इसके लिए रिजर्व डे रखा गया और किस सूरत में इसका इस्तेमाल होगा जान लीजिए.

कब और कैसे होगा रिजर्व-डे का इस्तेमाल?
आईसीसी ने WTC Final के लिए जो प्लेइंग कंडीशन जारी की है, उसके तहत 12 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा है और इस दिन का तभी इस्तेमाल होगा, जब 5 दिन में बारिश या किसी और वजह से प्लेइंग टाइम यानी खेल में कटौती हुई होगी. यानी तय 5 दिनों में जितने ओवर का खेल नहीं हो पाया होगा, रिजर्व डे में उतने ओवर का खेल होगा. मैच में किसी एक टीम की जीत या हार के लिए सिर्फ रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं होगा.

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ की बेईमानी? विराट-पुजारा के साथ हुई चीटिंग, पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

स्लो ओवर रेट के कारण भी रिजर्व-डे का इस्तेमाल होगा
सिर्फ बारिश की वजह से टेस्ट के तय 5 दिनों में हुई ओवर की कटौती को लेकर ही सिर्फ रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं होगा. दूसरी सूरत, जब रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा वो है धीमी ओवर गति. भारत का ओवर रेट स्लो है. तीसरे दिन भी 12 ओवर कम फेंके गए थे और उसकी वजह मौसम नहीं, बल्कि स्लो ओवर रेट ही था.

WTC Final: …तो क्या महामुकाबले के लिए तैयार नहीं थी ओवल की पिच? शार्दुल ठाकुर ने खोल दी पोल, उठाए सवाल

दूसरे दिन भी तय कोटे से कम ही ओवर फेंके गए थे. ऐसे में 5वें दिन इसकी भरपाई की कोशिश की जाएगी. क्योंकि इंग्लैंड में मौसम साफ रहने की स्थिति में अंधेरा देर से होता है और इस मैच में फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

हां, अगर पांचों दिन के खेल में 10 से अधिक ओवर कम फेंके गए होंगे या किसी सूरत में इससे अधिक ओवर की कटौती हुई होगी तो फिर रिजर्व डे में मैच जा सकता है. नहीं तो मैच 5 दिन में ही खत्म किया जाएगा.

Tags: India vs Australia, Weather forecast, World Test Championship Final, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here