Home Breaking News आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

0
आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के बारे में भी बात की। बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ और ‘शानदार’ में काम कर चुके हैं। शाहिद ने अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वह एक मां हैं।



दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि अगर वह आलिया भट्ट से मिलेंगे तो क्या करेंगे? अभिनेता ने कहा, वह उनसे हाल ही में आलिया से मिले थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह एक मां हैं। उन्होंने आलिया के साथ काम करने के समय को याद किया और कहा कि जब  उन्होंने अभिनेत्री के साथ काम किया, तब वह 21 साल की थीं। शाहिद ने कहा, ‘जब आप किसी के साथ बहुत समय बिताते हैं और फिर आप नहीं मिले हैं, तब भी आपको लगता है कि वे वही हैं, आपको नहीं लगता कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है।’

Sanjay Kapoor: “मेरा लुक फिल्म में फिट बैठता है”, संजय कपूर ने ‘ब्लडी डैडी’ में की अपने किरदार की सराहना


आलिया भट्ट को लेकर दिए बयान पर शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हालांकि, अभिनेता के फैंस उनके बचाव में भी आए। कुछ नेटिजन्स ने शाहिद को यह कहते हुए ट्रोल किया कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत 21 साल की उम्र में मां बन गईं। एक यूजर ने लिखा, “जब दोनों ने शादी की, तब मीरा 20 साल की थीं और शाहिद 34 साल के। आलिया मीरा से केवल एक साल बड़ी हैं”। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “क्या उनकी पत्नी वास्तव में 21 साल की नहीं थीं, जब उनका बच्चा हुआ था?

Rashmika Mandanna: मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं रश्मिका मंदाना, बॉडीगॉर्ड की मदद से निकलीं बाहर



वहीं, बात करें शाहिद कपूर की फिल्म के बारे में तो उन्होंने ‘फर्जी’ वेब सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। ‘फर्जी’ सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब वह एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में नजर आए हैं। फिल्म में शाहिद के साथ रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी लीड रोल में हैं। ‘ब्लडी डैडी’ फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर नौ जून को रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज की अपकमिंग फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

Sanya: ‘आज दोनों जिस मुकाम पर हैं अपने काम को लेकर हैं’, सान्या ने बताया शाहरुख-आमिर की सफलता का राज

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here