[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत के सामने 444 रन का विशाल लक्ष्य रखा है. अब सभी फैंस ये सोच रहे हैं कि क्या टीम इंडिया इतने बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकेगी या नहीं. टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास को देखें, तो जरूर कोई टीम इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, लेकिन चौथी पारी में 600 रन जरूर बना है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें, तो 8 बार कोई टीम 500 से अधिक रन बनाकर जीत हासिल कर चुकी है. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 2010 में यूसुफ पठान ने नाबाद 210 रन बनाकर वेस्ट जोन को रोमांचक जीत दिलाई थी. उन्होंने दोनों पारियों में शतक ठोका था. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी दोनों पारियों में शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार मिली.
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन ने पहले खेलते हुए 400 रन बनाए. कप्तान दिनेश कार्तिक ने 183 रन की बड़ी पारी खेली. जवाब में वेस्ट जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए. यूसुफ पठान ने पहली पारी में 108 रन बनाए. साउथ जोन ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 386 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर बेहतरीन शतक ठोका और 150 रन बनाए. इस तरह से वेस्ट जोन को 536 रन का बड़ा लक्ष्य मिला.
छक्के से दिलाई थी जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने अच्छी शुरुआत की. ओपनर बल्लेबाज चिराग पाठक ने 130 तो हर्षद ने 46 रन बनाए. नंबर-3 पर उतरे कप्तान वसीफ जाफर ने 66 रन बनाए. इसके बाद यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की जीत पक्की कर दी. उन्होंने तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई. पारी में उन्होंने 190 गेंद का सामना किया. 111 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए. 19 चौका और 10 छक्का लगाया. यानी 136 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए थे. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेस भी है.
यूसुफ पठान के छोटे भाई और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 42 रन बनाए. पहली पारी में भी इरफान ने 21 रन बनाए थे. इरफान ने मैच में 6 विकेट झटके. पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके थे. ेवेस्ट जोन की ओर से रवींद्र जडेजा भी खेल रहे थेे. वे दूसरी पारी में सिर्फ एक ही रन बना सके.
.
Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final, Yusuf pathan
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:26 IST
[ad_2]
Source link