Home Breaking News ‘मेरा वादा है कि आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा’, ‘गणपत पार्ट 1’ को लेकर फैंस से बोले टाइगर

‘मेरा वादा है कि आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा’, ‘गणपत पार्ट 1’ को लेकर फैंस से बोले टाइगर

0
‘मेरा वादा है कि आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा’, ‘गणपत पार्ट 1’ को लेकर फैंस से बोले टाइगर

[ad_1]

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत पार्ट 1’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आए दिन एक्टर से वे इस फिल्म से जुड़ी अपडेट मांगते नजर आते हैं। आज इस बारे में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी साझा की है। एक्टर ने इसके साथ ही अपने फैंस से एक वादा भी किया है। आइए जानते हैं…



टाइगर ने अपनी इस आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर एक अपडेट दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए ‘गणपत’ का मोशन पोस्टर साझा किया है और इसके साथ लिखा है, ‘फिल्म गणपत पर कोई अपडेट नहीं होने के चलते आपके बहुत सारे मैसेज देख रहा हूं… मैं बस इतना कह सकता हूं कि आप सभी से मेरा वादा है कि आपका यह इंतजार बेकार नहीं जाएगा। यह इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। आप सभी को खूब प्यार।’





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here