Home Breaking News लुधियाना में लूट: ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार

लुधियाना में लूट: ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार

0
लुधियाना में लूट: ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार

[ad_1]

Loot from ATM cash depositing company in Ludhiana, Ludhiana loot news update

कंपनी दफ्तर में खड़ी वैन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के राजगुरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली कंपनी सीएमएस से करीब सात करोड़ रुपये की लूट हो गई है। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे कम करने की कवायद: पंजाब में बनेगा विशेष सड़क सुरक्षा बल, सीएम भगवंत मान का एलान

दस लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए।

कंपनी की चेस्ट के बाहर रखा था पैसा

कंपनी दफ्तर में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है। इसके बाहर बक्से में शुक्रवार की कलेक्शन रखी थी जो करीब सात करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने करीब दो से ढाई घंटे तक पूरे एरिया को चेक किया और वहां खड़ी वैन आदि की तलाशी ली। इसके बाद वे बक्से में रखे सात करोड़ रुपये लेकर कंपनी की ही वैन लेकर फरार हो गए।

सुबह सात बजे बंधक बनाए कर्मचारी दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेंसर की तार काट दी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। 

छह माह पहले शिफ्ट हुआ था ऑफिस

बताया जा रहा है कि कंपनी का दफ्तर छह माह पहले ही यहां शिफ्ट हुआ है। इस दफ्तर के दो गेट हैं। पिछले गेट की तरफ एक मैरिज पैलेस हैं, वहीं मेन गेट के सामने कोठियां बनीं हुई हैं। गेट के सामने ही कंस्ट्रक्शन चल रही है। सूत्रों के अनुसार, हेडक्वार्टर्स ने पहले ही आगाह किया था कि ये एरिया इतना कैश रखने के लिए सेफ नहीं है। इस दफ्तर में लगभग 35 गाड़ियां खड़ी हैं और यहां 300 मुलाजिम काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, लूट में कोई पुराना मुलाजिम शामिल हो सकता है, जिसे पूरे सिस्टम की जानकारी थी।  

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here