Home Breaking News BJP Meeting: जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक खत्म, अमित शाह भी रहे मौजूद

BJP Meeting: जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक खत्म, अमित शाह भी रहे मौजूद

0
BJP Meeting: जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक खत्म, अमित शाह भी रहे मौजूद

[ad_1]

BJP general secretaries meeting concluded JP Nadda Amit shah BL Santosh latest news in hindi

JP Nadda Amit shah
– फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक देर रात खत्म हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल हुए। साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मैराथन बैठक हुई थी, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई थी।

 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठकों के बीच संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई प्रमुख राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में नए तेवर के साथ उतरने की तैयारी में है। क्योंकि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को दिल्ली की सत्ता का सेमीफाइनल माना जाता है।







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here