Home Breaking News French Open: स्वियातेक तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के करीब, महिला वर्ग के फाइनल में मुचोवा से मुकाबला

French Open: स्वियातेक तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के करीब, महिला वर्ग के फाइनल में मुचोवा से मुकाबला

0
French Open: स्वियातेक तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के करीब, महिला वर्ग के फाइनल में मुचोवा से मुकाबला

[ad_1]

iga swiatek close to becoming French Open champion third time will face Muchova in womens final

कैरोलिना मुचोवा और इगा स्वियातेक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक और चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा के बीच शनिवार (10 जून) को फ्रेंच ओपन टेनिस के महिला वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। स्वियातेक यहां दो बार खिताब जीत चुकी हैं जबकि मुचोवा ने पहली बार इस ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह करियर में दूसरी भिड़ंत है, इससे पूर्व चार साल पहले प्राग ओपन क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुचोवा ने स्वियातेक को तीन सेटों के मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-4 से मात दी थी। उस समय स्वियातेक 95वीं रैंकिंग की और मुचोवा 106वीं रैंकिंग की खिलाड़ी थीं। अब हालात अलग हैं, स्वियातेक गत विजेता हैं और पिछले एक साल से नंबर एक की कुर्सी पर कायम हैं। वह अपने चौथे ग्रैंडस्लैम खिताब से एक जीत दूर हैं। चार साल में तीसरा फ्रेंच ओपन जीतने की दहलीज पर हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here