Home Breaking News Politics: सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना, बोले- बताएं केंद्र ने तमिलनाडु के लिए कितनी योजनाएं लागू कीं

Politics: सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना, बोले- बताएं केंद्र ने तमिलनाडु के लिए कितनी योजनाएं लागू कीं

0
Politics: सीएम स्टालिन का अमित शाह पर निशाना, बोले- बताएं केंद्र ने तमिलनाडु के लिए कितनी योजनाएं लागू कीं

[ad_1]

cm mk stalin targets Amit Shah and said issue a list work done by BJP led Centre for Tamil nadu

MK stalin
– फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव में का समय अब नजदीक आता जा रहा है। भाजपा समेत राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों ने भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं भाजपा हर राज्य में बैठक कर कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ने को बोल रही है, वहीं विपक्ष के कई बड़े नेता भी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है।

डीएमके मुखिया और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं विशेष योजनाओं की एक सूची जारी करें। स्टालिन ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए यूपीए शासन (2004-14) के दौरान लागू की गईं कई विशेष पहल को सूचीबद्ध किया।

11 जून को आने वाले हैं अमित शाह

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए 11 जून को अमित शाह की तमिलनाडु यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत करेंगे। इसको लेकर सीएम स्टालिन ने निशाना साधा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के लिए लागू की गईं योजनाओं के बारे में बताने को तैयार हैं। अमित शाह वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here