Home Sports WTC Final: क्या दूसरी इनिंग नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, चोट कितनी गंभीर?

WTC Final: क्या दूसरी इनिंग नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, चोट कितनी गंभीर?

0
WTC Final: क्या दूसरी इनिंग नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, चोट कितनी गंभीर?

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्या दूसरी इनिंग नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे
जानें फिंगर इंजरी पर क्या बोले रहाणे

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी इनिंग में 201 रन बनाकर 6 विकेट गंवा चुकी है. क्रीज पर मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी टिके हुए हैं. पहली इनिंग में टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए थे. इस दौरान घातक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से भी उसका सामना हुआ. चोट के बाद उन्होंने इसपर खास अपडेट दी.

घातक पेस अटैक का सामना करते हुए उन्हें उंगली में चोट भी आई. हालांकि, तीसरे दिन के खेल के बाद उन्होंने इस चोट पर अपडेट देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “थोड़ा सा दर्द है. लेकिन यह पहले से ठीक है. मुझे नहीं लगता कि यह मेरी बल्लेबाजी को प्रभावित करेगा. मैंने जिस तरह से बैटिंग की इसके लिए मैं काफी खुश हूं. हम लोग 320 या 330 का टोटल देख रहे थे. लेकिन हम नहीं कर सके. कुल मिलाकर हमारा दिन काफी अच्छा रहा.”

महंगी कोचिंग छोड़ सस्ते में कराया एडमिशन, क्रिकेट की धुन में छोड़ी पढ़ाई, अब WTC Final में बचाई भारत की लाज

रहाणे ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही. जडेजा ने बेहतरीन बॉलिंग की. फुट मार्क ने उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बॉलिंग करने में मदद की. मुझे अब भी लगता है कि यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए कारगर साबित होगी.”

‘ऊपर वाला जब अकल बांट रहा था, तब राहुल द्रविड़ कहां थे’? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कोच को सुनाई खरी-खरी

टीम इंडिया को विकेट की तलाश

मार्नस लाबुशेन बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे लेकिन वह आउट हो गए. भारत कंगारूओं को 250 से भी कम रन पर ऑल आउट करना चाहेगा. जैसा कि कई पूर्व भारतीय दिग्गजों ने भी कहा है. क्योंकि ज्यादा टारगेट चेज करना भारत के लिए मुश्किल होगा और भारत खिताब हार सकता है.

Tags: Ajinkya Rahane, Team india, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here