Home Sports कोहली ने एक दिन में ठोके 191 रन, टेस्ट में मिली थी बड़ी जीत, 5वें दिन तो…

कोहली ने एक दिन में ठोके 191 रन, टेस्ट में मिली थी बड़ी जीत, 5वें दिन तो…

0
कोहली ने एक दिन में ठोके 191 रन, टेस्ट में मिली थी बड़ी जीत, 5वें दिन तो…

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली पर आज सबकी नजर है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल राेमांचक स्थिति में हैं. मैच के 5वें और अंतिम दिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के लिए 280 रन और बनाने हैं. 7 विकेट बचे हुए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन पर खेल रहे हैं. दोनों अब तक 71 रन की नाबाद साझेदारी भी कर चुके हैं. मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 296 रन ही बना सकी थी. कंगारू टीम ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इस तरह से भारत को 444 रन का बड़ा लक्ष्य मिला. 146 साल के टेस्ट इतिहास की बात करें, तो कोई भी टीम अब तक इतने बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी है. ऐसे में कोहली बल्ले से इतिहास बनाना चाहेंगे.

विराट कोहली का बल्ला टेस्ट के 5वें दिन खूब रन उगलता है. रिकॉर्ड इसके गवाह हैं. उन्होंने अब तक टेस्ट के 5वें दिन 14 पारियों में 70 की औसत से 696 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 बार अकेले 100 से अधिक रन बनाए. अगर कोहली ऐसा ही प्रदर्शन रविवार 11 जून को भी करते हैं, तो टीम इंडिया ना सिर्फ इतिहास रचेगी. बल्कि 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो जाएगा. कोहली टेस्ट में एक दिन में अकेले 191 रन बनाने का कारनामा भी कर चुके हैं. मालूम हो कि टीम इंडिया ने अंतिम बार एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में ही जीती थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी इंग्लैंड में ही खेला जा रहा है. ऐसे में यह भी संयोग टीम इंडिया के साथ है.

एक दिन में बना चुके हैं 191 रन
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के ही तहत एक मुकाबला 10 अक्टूबर 2019 को पुणे में खेला गया. पहले दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 273 रन बनाए थे. विराट कोहली 63 रन बनाकर नाबाद थे. दूसरे दिन भारतीय टीम ने पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी. तब कोहली 254 रन बनाकर नाबाद रहे थे. उन्होंने दूसरे दिन अकेले 191 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने यह मुकाबला पारी और 137 रन से जीता था.

पठान ने एक मैच में 2 शतक जड़कर दिलाई रोमांचक जीत, मिला था 500 से अधिक रन का लक्ष्य, 8 बार बन चुका है इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली चौथी पारी में अब तक 27 पारियों में 49 की औसत से 1033 रन बना चुके हैं. 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़ा है. इसमें 146 रन की बेस्ट पारी भी शामिल है. इसमें से एक शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जड़ा है.

Tags: India vs Australia, Number Game, Team india, Virat Kohli, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here