Home Sports गिल के विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान, बोला- एकदम सही निर्णय था हम…

गिल के विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान, बोला- एकदम सही निर्णय था हम…

0
गिल के विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान, बोला- एकदम सही निर्णय था हम…

[ad_1]

हाइलाइट्स

गिल को अंपायर ने दिया विवादास्पद तरीके से आउट
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इसे पूरी तरह सही ठहराया

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ओवल में खेला जा रहा है. रविवार को इस टेस्ट का आखिरी दिन है. टीम इंडिया को जीत के लिए 280 रनों की जरूरत है और 7 विकेट बाकी हैं. चौथे दिन शुभमन गिल को आउट दिए जाने के फैसले पर जमकर विवाद हुआ. इस पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कमेंट आया है.

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने एक अच्छा टारगेट दिया है. हमें और विकेट की जरूरत है. लेकिन कोहली और रहाणे अच्छा खेल रहे हैं. कैमरन ग्रीन के कैच की बात करें तो हम खुश थे. क्योंकि बिल्कुल सही निर्णय लिया गया था. वह 6 रन प्रति ओवर के रन रेट से स्कोर कर रहे थे. जो हमारे लिए अच्छा नहीं था.”

वेस्टइंडीज को मिला ‘नया ब्रायन लारा’! पहले मैच में ही मचाई तबाही, पंड्या की कर ली बराबरी

शुभमन गिल विवादास्पद तरीके से आउट
शुभमन गिल भारत की दूसरी पारी के 8वें ओवर में आउट हुए थे. गिल ने स्कॉट बोलैंड के इस ओवर की पहली गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधी ग्रीन के पास गई. कैमरे में कई बार देखने के बाद अंपायर ने गिल को आउट दे दिया. अंपायर का कहना था कि ग्रीन की उंगली गेंद के नीचे थी. लेकिन कैमरे में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन पर लग गई है.

WTC Final: कैमरन ग्रीन ने शुभमन गिल का जो कैच पकड़ा क्या वो लीगल था? जानें क्या कहता है नियम

अजिंक्य रहाणे और कोहली पर दारोमदार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पांचवें और आखिरी दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीद विराट कोहली और रहाणे हैं. कोहली 60 गेंदों में 44 तो रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को अगर ये मैच बचाना है या जीतना है तो इन दोनों का क्रीज पर टिके रहना जरूरी है. अजिंक्य रहाणे ने इस टेस्ट की पहली पारी में 89 रन बनाए थे.

Tags: Shubman gill, Team india, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here