Home Sports Aus के खिलाफ इन 5 भारतीयों ने टेस्ट में ठोके 2000 से भी ज्यादा रन, देखें लिस्ट

Aus के खिलाफ इन 5 भारतीयों ने टेस्ट में ठोके 2000 से भी ज्यादा रन, देखें लिस्ट

0
Aus के खिलाफ इन 5 भारतीयों ने टेस्ट में ठोके 2000 से भी ज्यादा रन, देखें लिस्ट

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए खेलना इतना आसान नहीं होता. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास स्क्वॉड में एक से एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. फिर भी कुछ ऐसे भारतीय दिग्गज रहे, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 2000 से भी ऊपर रन बना दिए. इस लिस्ट में तेंदुलकर, विराट समेत कई और स्टार क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

01

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अपने करियर में 39 टेस्ट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 55 की औसत से कुल 3630 रन बनाए हैं. जिसमें 11 शतक और 16 अर्धशतक भी शामिल हैं. (AFP)

02

वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में लगभग 50 की औसत से 2434 रन बनाए है. जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक भी शामिल है. उनका उच्चतम स्कोर 281 का है. VVS Laxman Twitter

03

‘द वॉल’ के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 टेस्ट की 60 पारियों में लगभग 40 की औसत से 2143 रन बनाए है. जिसमें 13 अर्धशतक और 2 शतक भी शामिल है. जबकि उच्चतम स्कोर 233 रन का है. ICC

04

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 25 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 पारियों में लगभग 50 की औसत से 2074 रन बनाए हैं. जिसमें 11 अर्धशतक और 5 शतक भी शामिल है. 204 उनका उच्चतम स्कोर है. हालांकि, फिलहाल खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वह पूरी तरह फ्लॉप हुए. उन्होंने पहली इनिंग में 14 और दूसरी इनिंग में सिर्फ 27 रन बनाए. (Sussex/Twitter)

05

भारतीय दिग्गज विराट कोहली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. कोहली ने अब तक 25 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 पारियों में 48 की औसत से 2037 रन बनाए हैं. जिसमें 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली ने यह उपलब्धि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हासिल की. बता दें कि कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 44वीं पारी खेल रहे हैं. उनके आंकड़े इस इनिंग के बाद बदले हुए दिखाई दे सकते हैं. (AP)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here