[ad_1]

बृजभूषण शरण सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जब नाबालिग कुश्ती खिलाड़ी ने बृज भूषण शरण सिंह के ऊपर से यौन दुराचार के आरोप वापस ले लिया था, तब ऐसा लगा था कि कुश्ती के इस धुरंधर को अब इस मामले में राहत मिल सकती है। इससे उनके उन दावों को मजबूती भी मिली थी जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पूरे विवाद के पीछे राजनीतिक साजिश काम कर रही है, लेकिन जैसे ही कुश्ती कोच जगबीर सिंह ने अपने सामने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन दुर्व्यवहार होने की बात की, बृजभूषण की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है।
कानून के जानकार मानते हैं कि यदि कोर्ट ने कुश्ती कोच के इस बयान को संज्ञान में लिया तो बृजभूषण गहरी परेशानी में फंस सकते हैं। इसी बीच हरियाणा की एक किसान पंचायत में किसानों और खापों ने उनकी गिरफ्तारी न होने पर 14 जून को हरियाणा बंद करने का आह्वान कर दिया है। इससे पूर्वांचल के इस कद्दावर नेता के साथ-साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के नौ साल: रैली कर भाजपा सांसद बृजभूषण ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- होइहैं वही जो राम रचि राखा…
[ad_2]
Source link