[ad_1]
India vs Australia WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी को आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 444 रन का विशाल लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 173 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 123 रन करने के बाद चौथे दिन लंच के एक घंटे बाद पारी घोषित करने से पहले 147 रन जोड़े. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं. भारत को फाइनल जीतकर इतिहास रचने के लिए अब 280 रन की जरूरत है.
[ad_2]
Source link