[ad_1]

यूएस कैपिटॉल
– फोटो : social media
विस्तार
यूएस कैपिटल में 14 जून को पहला हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि हाउस स्पीकर इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
20 से अधिक अन्य प्रवासी निकायों के सहयोग से हाल ही में गठित अमेरिकन्स फॉर हिंदू पॉलिटिकल एक्शन कमेटी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन 14 जून को यूएस कैपिटल में आयोजित किया जाना है ताकि हिंदू समुदाय की चिंताओं को उठाया जा सके। देश भर से लगभग 130 भारतीय अमेरिकी नेता फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, बोस्टन, टेक्सास, शिकागो और कैलिफोर्निया आदि से लोग यूएस कैपिटल में इक्टठा होंगे।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रोमेश जापरा ने कहा कि हिंदू अमेरिकी देशभर में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से वे बहुत पीछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इक्वैलिटी लैब्स और केयर जैसे संगठन हिंदू धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैककार्थी के साथ-साथ डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पक्ष के कई अन्य कांग्रेस नेताओं के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैक्कार्थी मुख्य भाषण देंगे। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय अमेरिकी सांसद शामिल हैं।
डॉ जापरा ने कहा कि समुदाय प्रतिनिधि सभा में हिंदू अमेरिकियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले सांसदों का पहला हिंदू कॉकस बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, हिंदूओं को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के उन नेताओं के लिए समर्थन और धन जुटाएगा जो हिंदू सिद्धांतों और मूल्यों से सहमत हैं और समुदाय की मदद करने और हिंदू भय, हिंदू नफरत और आप्रवासन की चिंताओं के बारे में बात करने को तैयार हैं।
ये संगठन होंगे सम्मेलन में शामिल
हिंदू अमेरिकन समिट का हिस्सा बनने वाले संगठनों में अमेरिकन हिंदू कोएलिशन, अमेरिकन हिंदू फेडरेशन, अमेरिकन्स फॉर इक्वैलिटी पीएसी, एकल विद्यालय, फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स, फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज, हिंदू एक्शन, हिंदू एक्शन पीएसी ऑफ फ्लोरिडा, हिंदू पीएसीआर, हिंदू स्वयंसेवक संघ, अमेरिका की हिंदू यूनिवर्सिटी, कश्मीर हिंदू फाउंडेशन, पैट्रियट अमेरिका, सेवा इंटरनेशनल, यूएस इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल और वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका शामिल हैं।
[ad_2]
Source link