[ad_1]

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिस बात का डर था वही हुआ। भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंची और हार गई। टीम इंडिया के फैंस का दिल 10 साल में नौवीं बार टूटा है। भारत पिछली बार 2013 में कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीत पाया था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उसने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। उसके बाद से नौ आईसीसी इवेंट में टीम हारी है। इसमें चार बार फाइनल में शिकस्त मिली है।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र के फाइनल में भारतीय टीम पहुंची तो इस बार खिताब की उम्मीद पहले से ज्यादा थी। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी। वही ऑस्ट्रेलियाई टीम जिसे टीम इंडिया ने इसी साल फरवरी-मार्च में अपने घरेलू मैदान पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। ऐसे में लग रहा था कि भारतीय धुरंधर इस बार आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त कर देंगे, लेकिन वह अंतिम बाधा को फिर से पार नहीं कर पाए और फाइनल में 209 रन से हार गए।
[ad_2]
Source link