[ad_1]
ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रभास को भगवान राम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में पेश करने वाली इस फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब ‘आदिपुरुष’ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम जुड़ रहा है। करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के टीजर पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो ‘आदिपुरुष’ के भी कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सबको पोस्टर्स के बाद अब फिल्म का टीजर देखना है और खबर है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक मिनट 19 सेकंड लंबे टीजर को इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया था। इसके बाद अब चर्चा है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस टीजर की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन यह निश्चित रूप से 16 जून के आसपास होगी, जब ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद ही सभी काफी उत्साहित हो गए हैं।
इस साल मार्च में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करते हुए करण जौहर ने एक भावनात्मक नोट लिखा था, ‘मुझे एक फिल्म निर्देशित किए हुए सात साल हो गए हैं … मैंने एक फिल्म की यात्रा शुरू की, जिसे मुझे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से बीच में ही रोकना पड़ा और फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का आइडिया मेरे पास एक वास्तविक जीवन पारिवारिक उपाख्यान से आया था, मुझे सबसे अच्छी टीम का आशीर्वाद मिला था … एक टीम इतनी प्यार से भरी थी कि उन्हें अलविदा कहना आसान नहीं था… कोर टीम में से हर एक को धन्यवाद मोटे, पतले, कोविड और खराब मौसम में मेरी मदद की…। हम 28 जुलाई 2023 को आप सभी के साथ अपने प्यार, परिवार, मौज-मस्ती और आनंद के अपने श्रम को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते… आपसे फिल्म में मिलते हैं !!’
[ad_2]
Source link