Home Breaking News JP Nadda: विदेश में देश को बदनाम करने पर माफी मांगें राहुल, कांग्रेस ने खोल रखा है नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल

JP Nadda: विदेश में देश को बदनाम करने पर माफी मांगें राहुल, कांग्रेस ने खोल रखा है नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल

0
JP Nadda: विदेश में देश को बदनाम करने पर माफी मांगें राहुल, कांग्रेस ने खोल रखा है नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल

[ad_1]

bjp rashtriya adhyaksh jp nadda hits out at Rahul Gandhi in Kangra Himachal Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
– फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा कि विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने वाले अपने बयानों के लिए कांग्रेस के युवराज को जनता से माफी मांगनी चाहिए। अधिकतर राज्यों में राजनीतिक दल परिवारों की पार्टियां बन गए हैं। कांग्रेस तो मां, बेटा और बेटी की पार्टी बन गई है। कांग्रेस सरकार के समय जमकर भ्रष्टाचार हुआ। हम स्कैम से निकलकर स्कीम में आए। नड्डा सोमवार को कांगड़ा जिला के जसूर (नूरपुर) में भाजपा के संगठनात्मक जिला कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वभर में भारत के नाम का डंका बज रहा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर देश का प्रजातंत्र खतरे में होने की दुहाई देकर देश का अपमान कर रहे हैं। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि देश को जोड़ने की बातें करने वालों ने आज दिन तक देश को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस ने नफरत का मेगा शापिंग मॉल खोल रहा है।

नड्डा ने कहा कि आज भाजपा को अगर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव हासिल हुआ है तो इसके पीछे की वजह वैचारिक निष्ठा भी है। चाहे अनुच्छेद 370 की बात हो या राम मंदिर के निर्माण या फिर भारत को परमाणु शक्ति बनाने का मुद्दा रहा हो, पार्टी का हमेशा से ही अपने एजेंडे पर स्टैंड रहा है। जबकि आज के दौर में अन्य दलों में परिवारवाद हावी होने के साथ-साथ वैचारिक शून्यता आ गई है। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार में 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से सांसद किशन कपूर ने भी जनसभा को संबोधित किया। सभी ने लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।

देश में बनाए जा रहे 887 कार्यालय

नड्डा ने कहा कि देशभर में भाजपा के कुल 887 जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इनमें से 502 जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं को समर्पित कर दिए गए हैं। इनमें 501 नूरपुर और 502 पालमपुर जिला कार्यालय भी शामिल हैं। 122 के लिए जमीन तलाशी जा रही है और 116 का काम चल रहा है। भाजपा कार्यालय चौबीस घंटे खुला रहता है। इनमें कभी ताले नहीं लगते।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here