[ad_1]

मोदी जी थाली के बाद इस मंत्री के नाम पर विचार।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा से प्रवासी भारतीय खासा उत्साहित हैं। पीएम मोदी को लेकर दिवानगी ऐसी है कि न्यू जर्सी में एक रेस्तरां ने पीएम मोदी के दौरे से पहले उनके नाम पर एक खाने की थाली पेश की है। इतना ही नहीं, अब रेस्तरां भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की लोकप्रियता को देखते हुए एक और थाली लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
गौरतलब है, प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे।
इस बीच लगातार पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर अमेरिका से खबरें आ रही हैं। भारतीय-अमेरिकी लोग उनकी यात्रा को लेकर उत्साहित है। लगातार लोग उनसे मिलने के लिए सिफारिशें लगा रहे हैं। इस बीच, न्यू जर्सी के एक रेस्तरां ने ‘मोदी जी’ नाम की थाली को लॉन्च किया है। इस थाली में भारत के सारे रंग देखे जा सकते हैं।
बता दें, मोदी जी थाली को तैयार करने वाले शेफ श्रीपद कुलकर्णी हैं। पत्रकारों को कुलकर्णी ने बताया कि कैसे उनके मन में आया कि पीएम मोदी के नाम पर थाली बनाई जाए और लोगों को पेश की जाए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जल्द ही अमेरिका आने वाले हैं। इसे लेकर यहां रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों में काफी हलचल देखी गई। लोगों के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए फैसला लिया कि क्यों न उनके नाम पर एक भारतीय थाली तैयार की जाए। इसलिए भारत की आठ लोकप्रिय खाने वाली चीजों को लेकर एक रंगभरी थाली तैयार की गई।
क्या कुछ है थाली में
रेस्तरां के मालिक और शेफ श्रीपद कुलकर्णी की एक वीडियो सामने आई है। उन्होंने भारतीय पकवानों से भरी थाली को दिखाते हुए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने ये थाली अमेरिकी-भारतीय लोगों की मांग पर तैयार की। मोदी जी नाम की थाली में खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, इडली, डोकला, छाछ और पापड़ और कई अन्य व्यंजन हैं।
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के मालिक एक और थाली को पेश करने की योजना बना रहे हैं। इस थाली को भारत के विदेश मंत्री एस जशंकर को समर्पित की जाएगी। कुलकर्णी ने कहा कि हम जल्द ही एक थाली को पेश करने की योजना बना रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि ये थाली यहां बहुत ज्यादा लोकप्रिय होगी। एक बार मोदी जी थाली लोगों को पसंद आ जाए तो हम दूसरी डॉक्टर जयशंकर थाली तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के भारतीय अमेरिकी लोग भारतीय विदेश मंत्री को बड़ा पसंद करते हैं।
#WATCH | A New Jersey-based restaurant launches ‘Modi Ji’ Thali for PM Narendra Modi’s upcoming State Visit to the US. Restaurant owner Shripad Kulkarni gives details on the Thali. pic.twitter.com/XpOEtx9EDg
— ANI (@ANI) June 11, 2023
पहले भी तैयार की जा चुकी थाली
ये पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी की लोकप्रियता इस कदर सामने आई है। इससे पहले, पिछले साल सितंबर में पीएम मोदी जन्मदिन से पहले दिल्ली के एक रेस्तरां ने 56 इंच की नरेंद्र मोदी नाम की एक थाली लॉन्च की थी। कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां ने शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ 56 वस्तुओं के साथ ‘थाली’ लॉन्च की।
अमेरिका-भारत संबंध अपने चरम पर
अमेरिकी ओवरसीज फ्रेंड्स के भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय उत्साहित है क्योंकि यह पीएम मोदी की पहली राजकीय यात्रा है। आजादी के बाद अमेरिका-भारत संबंध अपने चरम पर हैं। समुदाय को लगता है कि वे इस कहानी का हिस्सा हैं और उन्हें गर्व है कि यह महत्वपूर्ण अवसर हो रहा है, वह भी तब जब भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां 20 जून की शाम को पहुंच रहे हैं, लेकिन 18 जून को भारतीय अमेरिकी समुदाय 20 शहरों में ‘स्वागत मोदी एकता दिवस’ का आयोजन कर रहा है।
[ad_2]
Source link