Home Breaking News Parliament: दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश पारित कराने के लिए संसद में पर्याप्त समर्थन, BJP का दावा

Parliament: दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश पारित कराने के लिए संसद में पर्याप्त समर्थन, BJP का दावा

0
Parliament: दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश पारित कराने के लिए संसद में पर्याप्त समर्थन, BJP का दावा

[ad_1]

BJP sources claim enough support in Parliament to pass ordinance on control of services in Delhi

रामलीला मैदान में महारैली को संबोधित करते सीएम केजरीवाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण अध्यादेश पर विधेयक को पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के पास संसद में पर्याप्त समर्थन है। भाजपा का यह दावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के एक दिन बाद आया है।

अध्यादेश केजरीवाल सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नकारता है। इसलिए आम आदमी पार्टी संसद में अध्यादेश के खिलाफ गैर-भाजपा दलों से समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे पास अध्यादेश पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। लेकिन, राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है, फिर भी यह अब तक अपने विधायी एजेंडे को पारित कराने के लिए उच्च सदन में क्षेत्रीय दलों से पर्याप्त समर्थन प्राप्त करने में सफल रही है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here