Home Breaking News UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…

UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…

0
UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…

[ad_1]

Man shot dead wife illegal relationship Wife killer says regret for not killing her lover in bareilly

बरेली में शख्स ने की पत्नी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधीनगर में पत्नी की हत्या के आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उसके चेहरे पर पत्नी की हत्या का अफसोस नहीं दिखा। इसके उलट उसने पुलिस की पूछताछ में पत्नी के खिलाफ जहर ही उगला। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसे अफसोस तो इस बात का है कि पत्नी का प्रेमी उसकी गोली से बच गया। चल्वे ने शनिवार को पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लोधीनगर चौराहे पर जाकर पत्नी के कथित प्रेमी फल विक्रेता मुन्ना मौर्य को भी गोली मारी थी। 

छर्रा लगने से वह घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। रात भर नशे में बड़बड़ाने के बाद रविवार सुबह उसे होश आया। जेल जाने से पहले पुलिस और पत्रकारों को चल्वे ने बताया कि वह पूजा को बहुत प्यार करता था। उससे प्रेम विवाह भी किया। 

तोहमत लगाई कि एक साल से पूजा मोहल्ले के ही मुन्ना के संपर्क में थी। दोनों ने बरेली में किराये पर कमरा ले लिया था। घर से काफी सामान बरेली में अपने कमरे पर ले जा चुकी थी। कई बार समझाया पर मानने के बजाय वह उसी की हत्या कराने की बात करती थी। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here